हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाने की घोषणा कर चुकी है। खबर के मुताबिक एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद पर मनोहर लाल खट्टर आसीन होंगे, बीजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा।
हरियाणा के मेवात जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं, तीनों पर कांग्रेस को जीत मिली है। हरियाणा के नूंह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आफताब अहमद ने जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी के जाकिर हुसैन हा’र गए हैं। लेकिन राजनीतिक सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी जाकिर हुसैन को एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि अभी तक ये फैसला नहीं लिया गया है कि पार्टी उन्हें किस पद पर कार्यभार सौंपती है।
नूह विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है. यहां से कांग्रेस के अफताब अहमद ने बीजेपी के जाकिर हुसैन को 4038 वोटों से हराया। बता दें कि जाकिर दिग्गज नेता मरहूम मोहम्मद यासीन खान के पोते और संयुक्त पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में मंत्री रहे मरहूम चौधरी तैयब हुसैन के बेटे हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य के वोटरों ने किसी भी पार्टी को नाराज नहीं किया है। अगर ऐसा कहें कि वोटरों ने किसी भी दल को बहुमत नहीं दिया है। राज्य में सत्ता धारी बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कांग्रेस ने 31 सीटों पर कब्जा जमाया है। जेजेपी 10 सीटों पर विजयी रही है। हरियाणा लोकहित पार्टी 1, आईएनएलडी 1 और 7 सीटें अन्यों को मिली है।
आपको बता दें आज राजभवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण समाराेह में मनाेहरलाल ने मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रूप में पद व गाेपनीयता की शपथ ली है। इसके साथ हरियाणा में मुख्यमंत्री के अलावा 13 मंत्री बनाए जा सकते हैैं। आठ मंत्री पद भाजपा व डिप्टी सीएम समेत पांच मंत्री पद जजपा के खाते में जा सकते हैैं।