Numerology Lucky Number: किस्मत के धनी होने के कारण लाइफ में दिक्कतों का सामना इन्हें कम ही करना पड़ता है। अपनी बुद्घि एवं चतुराई से ये काफी धन कमाते हैं। इनका जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होता है।
Numerology Lucky Number: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष (Numerology) का भी खास महत्व माना जाता है। अंक ज्योतिष से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक वाले मन के साफ होते हैं। ये अपनी बातों को दूसरों के सामने दृढ़ता से कहते हैं। स्पष्ट वक्ता होने के कारण इन्हें कई बार दूसरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। ये अंक का स्वामी ग्रह केतु होता है। कहते हैं कि मूलांक 7 वाले अच्छी किस्मत के साथ जन्मे होते हैं।
इस मूलांक के लोग हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। इन्हें खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इन लोगों की कल्पनाशक्ति तीव्र होती हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले और निडर होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास भरा होता है। इस मूलांक वाले समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। ये तुनक मिजाज होते हैं इन्हें छोटी-छोटी बातें भी दिल पर लग जाती है। ये अपने बारे में पहले सोचते हैं जिस कारण लोग इन्हें स्वार्थी भी समझ लेते हैं। इनकी अपने आप में ही खुश रहने की प्रवृति होती है। इनके दोस्त कम ही बनते हैं।
किस्मत के धनी होने के कारण लाइफ में दिक्कतों का सामना इन्हें कम ही करना पड़ता है। अपनी बुद्घि एवं चतुराई से ये काफी धन कमाते हैं। इनका जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होता है। कामयाबी पाने के बाद इनके अंदर कई बार अभिमान की झलक भी देखने को मिल जाती है।इनकी खोजी प्रवृत्ति इन्हें सफलता दिलाती है। ये ग्रंथों के ज्ञाता भी होते हैं। दान पुण्य आदि में ये काफी धन खर्च कर देते हैं।
इस मूलांक के लोग छोटी छोटी बातो पर ही चिड़चिडे हो जाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। ये अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इनके प्रेम सम्बन्ध भी अधिक स्थायी नहीं रहते शायद इनकी गंभीर प्रकृति इसमें आड़े आती है। ये प्रेम तो बहुत करते हैं लेकिन उसका दिखावा नहीं कर पाते। इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 7 वाले कवि, लेखक, अच्छे पत्रकार व दार्शनिक के रूप में अधिक सफल होते हैं।