पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच मुंबई के वर्ली स्थित 1973 ओमकार टॉवर के 29वें फ्लोर पर रहते हैं। उनका ये अपार्टमेंट तकरीबन 70 करोड़ से भी ज्यादा कीमत का है। युवी के इस घर से अरब महासागर का भी नजारा देखने को मिलता है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रहे युवराज सिंह को वैसे तो अपने ऊंचे-ऊचे छक्कों के लिए जाना जाता था। लेकिन उनका जो घर है वो भी उंचाई में कम नहीं है। जी हां सिक्सर किंग अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ 29वें फ्लोर पर रहते हैं। उनका 16000 स्क्वॉयर फीट का घर मुंबई के वर्ली स्थित ओमकार टॉवर्स के 29वें फ्लोर पर है। वहीं इसी टॉवर में 35वें फ्लोर पर ‘विरुष्का’ का भी आशियाना है।
विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी घर इसी टॉवर के 35वें फ्लोर पर स्थित है। यह पॉवर कपल युवराज और हेजल कीच का पड़ोसी भी है। युवराज सिंह ने ये अपार्टमेंट 2013 में 64 करोड़ में खरीदा था जिसकी कीमत अब निश्चित ही 70 करोड़ के पार होगी। इसके अलावा विराट कोहली का अपार्टमेंट लगभग 34 करोड़ का है। यानी पूर्व क्रिकेटर का घर भारतीय कप्तान के घर से लगभग दो गुनी कीमत का है।
युवी के घर में क्या है खास ?
युवराज सिंह के घर में शानदार लिविंग रूम, वर्ल्ड क्लास मोनोक्रोम किचन और शानदार फर्नीचर के कमरे हैं। इसके अलावा उनके घर में ब्राउन, क्रीम और व्हाइट कलर के शेड्स हैं। इसके अलावा कई पेंटिंग्स भी उनके घर में मौजूद हैं जो घर की सुंदरता में चांद लगाती हैं।
युवी और उनकी पत्नी हेजल को गेम्स का शौक है। इसके लिए उनके अपार्टमेंट में एक अलग गेमिंग जोन बना हुआ है। यहां पर युवराज सिंह वीडियो गेम्स खेलते हैं। इस रूम का मुख्य आकर्षण है एक शेल्फ जिसमें भारतीय क्रिकेटर के सभी अवॉर्ड्स रखे हुए हैं।
View this post on Instagram
घर से दिखता है अरब सागर का नजारा
युवराज सिंह के घर की सबसे बड़ी खासियत है वहां से दिखने वाले नजारे। युवराज और हेजल कीच 29वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके अपार्टमेंट से अरब सागर का बेहतरीन नजारा दिखाई देता है।
मुंबई के अलावा इन जगहों पर भी है युवराज का घर
मुंबई के अलावा गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी-फेज 1 में भी युवराज सिंह का एक आलीशान आशियाना है। यहां पर भी उनके पड़ोसी हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित स्काई मैनशन प्रोजेक्ट में भी उनका एक आलीशान 5 बीएचके पेंटहाउस है। उनका ये घर असोला वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कुतुब मीनार के आसपास स्थित है।
View this post on Instagram
इसके अलावा हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर-4 में मंसा देवी कॉम्प्लेक्स के पास उनका एक शानदार और आलीशान बंगला है। युवराज सिंह के इस इस घर में ही उनकी शादी के दौरान डोली सेरेमनी का आयोजन हुआ था। युवराज सिंह और हेजल कीच ने नवंबर 2016 में शादी की थी। इसके अलावा युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया है वो निश्चित ही हर कोई जानता होगा। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को विश्व चैंपियन बनाने में एक अहम रोल निभाया था युवराज सिंह ने।
View this post on Instagram
युवराज 2011 वर्ल्ड कप के बाद कैंसर से भी पीड़ित हुए थे लेकिन वे एक फाइटर हैं और उन्होंने ये साबित किया। कैंसर से सही होकर युवी ने एक बार फिर खेल के मैदान पर वापसी की थी और शानदार खेल भी दिखाया।