रामपुर जीतने के बाद भी रोने लगे आज़म ख़ान, भाजपा को लेकर अब दिया ये बयान…
महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के साथ देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 11 विधानसभा सीटें हैं। जिन पर उपचुनाव हुआ है। इनमें से रामपुर सीट सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट से इस बार समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा की पत्नी ने चुनाव लड़ा था।
आपको बता दें कि जिस सीट पर आजम खान ना बार विधायक रह चुके हैं। उस सीट पर इस उपचुनाव में उनकी पत्नी ताजीन फातिमा ने सात हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की हैं। तजीन फातिमा को कुल 78815 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के भारत भूषण को 71243 वोट मिले।
आपको बता दें कि गुरुवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से ही ताजी इन फातिमा बढ़त बना रखी थी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता को 7589 में वोटों के अंतर से मात दी है। गौरतलब है कि रामपुर सीट पर सबकी नजर बनी हुई थी और समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा है।
रामपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का दर्द दिल के बाहर आ गया। आजम अपनी पत्नी और एसपी प्रत्याशी ताजीन फातिमा के लिए सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अपने ऊपर हो रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए वो भावुक हो गए। इस जीत के साथ आज़म खान ने अपना रामपुर किला बरकरार रखा है।
आपको बता दें कि यूपी उपचुनाव से पहले 11 सीटों में से रामपुर की सीट काफी चर्चा में थी। गौरतलब है कि आजम खान पर हुए दर्जनों मुकदमों के वजह से रामपुर में उन्हें चुनाव प्रचार करते हुए उन्हें काफी सहानुभूति मिली।
साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी इस सीट पर तीसरे या चौथे पोजिशन पर रहा करती थी लेकिन 2017 में उसने सेकेंड पोल किया। इस बार उसकी तैयारी फतह करने की थी लेकिन, नतीजे आने पर ऐसा नहीं हो सका। इस सीट पर जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को मात देने में सफल हो गई है।