Uncategorized

चाणक्य के मुताबिक इन 4 लोगों के साथ रहना होता है मृत्यु के साथ रहने जैसा, जानिए कौन हैं वो लोग…

आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखी गई पुस्तक

चाणक्य नीति में अचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन में घटित होने वाली घटनाओं से जुड़ी कई सारी महत्वपूर्ण बातों का वर्णन किया है। अपने जीवन में घटित हुई घटनाओं को महसूस करने के बाद आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब में उन सभी घटनाओं को लिख डाला जो कि आज के समय में सही साबित हुआ करती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप आचार्य चाणक्य के द्वारा कही गई बातों के ऊपर अम्ल करते हैं तो आपको अपने जीवन में निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होगी। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में चार ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है जिनके साथ रहना मृत्यु के सामान हुआ करता है। आज हम आपको उन्हीं चार लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिनके साथ रहना मृत्यु के समान होता है…

दुष्ट स्त्री :-

चाणक्य के मुताबिक कभी भी किसी भी व्यक्ति को दुष्ट स्त्री के साथ अपना जीवन व्यतीत नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति दुष्ट स्त्री के साथ अपना जीवन व्यतीत करता हैं तो ऐसे में वह महिला उस व्यक्ति को कभी भी चैन से जीने नहीं देती। चैन से जीने न देने की वजह से उस व्यक्ति को हमेशा अपने जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूल कर भी कभी दुष्ट स्त्री के साथ अपना जीवन व्यतीत न करें।

झूठा मित्र :-

आचार्य चाणक्य मुताबिक कभी भी किसी भी व्यक्ति को अपने झूठे मित्र के साथ नहीं रहना चाहिए क्योंकि अगर आप से झूठे मित्र के साथ रहते हैं तो वह झूठ बोल कर कभी-कभी खुद संकट में फंस जाता है और खुद को संकट से निकालने के लिए व अन्य लोगों को भी संकट में फंसा देता है इसलिए कभी भी जीवन में झूठे मित्र के साथ ना रहे।

बदमाश नौकर :-

चाणक्य के मुताबिक हमेशा एक नौकर और मालिक के बीच के रिश्ते में दूरियां होनी चाहिए क्योंकि अगर मालिक और नौकर के रिश्ते के बीच में दूरियां नहीं होगी तो नौकर आपके डांटने के बाद आपके या फिर आपके परिवार वालों के साथ कुछ बुरा कर सकता है। इसलिए हमेशा अपने नौकर के साथ दूरियां बनाकर रखें।

विषारी सांप :-

अगर आपके घर के आसपास किसी विषारी साप का बिल है तो आप उस सांप के बिल को अनदेखा बिल्कुल भी ना करें क्योंकि अनदेखा करने से आपके या फिर आपके बच्चों के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना घट सकती है। इसलिए हमेशा अपने घर के आसपास किसी भी विषारी साप के बिल को ना रहने दें।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button