राजनीति

महाराष्ट्र, हरियाणा में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद, झारखंड के लिए चला ये दांव..

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद देश के तीसरे राज्य झारखंड में भी चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। खबर के मुताबिक झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दी है।

उन्होंने बताया है कि झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। जबकि दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि 12 दिसबंर को तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होंगे।


इसके बाद पांचवें यानी आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। लोकसभा की तरह कांग्रेस विधानसभा चुनाव भी गठबंधन में लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड विकास मोर्चा के साथ सीट बंटवारे को लेकर कुछ मुद्दे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी हरियाणा और महाराष्ट्र के मुकाबले ज्यादा आ’क्रा’मक प्रचार करेगी। झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप भी दे दिया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और यह उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर गठबंधन में सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। पिछली बार बीजेपी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी आजसू ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button