एकता की वीरे दी वेडिंग के ट्रेलर को शेयर करने पर दिव्यांका हुई ट्रोल, दिया जवाब
मुंबई। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड और टेलीविजन कलाकारों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया क्योंकि उन्हें यह अच्छा लगा। लेकिन शेयर करने के बाद दिव्यांका को ट्रोल किया जाने लगा जिसका उन्होंने उचित जवाब दिया।
सुपरहिट टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। दरअसल, रिया कपूर और एकता कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया अहम भूमिका में है। फिल्म का ट्रेलर दिव्यांका को इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरी अगली जरूर देखने वाली फिल्म। यह महिलाएं ट्रेलर में बहुत अच्छी लग रही हैं। यह लिखते हुए उन्होंने एकता कपूर को टैग भी किया। इसके बाद दिव्यांका को ट्रोल किया जाने लगा। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस ट्रेलर पर एक व्यूअर ने लिखा कि, इस फिल्म को बॉयकॉट कर दो। इसके जवाब में दिव्यांका ने लिखा कि, क्यों न तुम्हे बॉयकॉट कर दें।
आपको बता दें कि, वीरे दी वेडिंग, जैसा की नाम से ही पता चलता है, वेडिंग की कहानी है। फिल्म की कहानी के मुताबिक ये चार सहेलियों की कहानी है, जो शादी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने जाती हैं और इस दौरान कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं। ये फिल्म एक जून को रिलीज हो रही हैl