Uncategorized

जय श्री विष्णु भगवान : आज गुरुवार 30 अगस्त का राशिफल, आसानी से बनेंगे इन 6 राशियों के काम

आज का पंचांग-

दिनांक 30.08.2018

शुभ संवत 2075 शक 1940 …

सूर्य उत्तरायणयन का …

भाद्रपद कृष्ण पक्ष…. चतुर्थी तिथि… रात्रि में 10 बजकर 10 मिनट तक… गुरुवार… रेवती नक्षत्र.. रात्रि को 08 बजकर 01 मिनट तक … आज चन्द्रमा … मेष राशि में… आज का राहुकाल दोपहर को 01 बजकर 57 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक होगा …

 

देवताओं के गुरू की करें सेवा

भगवान बृहस्पति सभी देवताओं के गुरू हैं, गुरु के पास सभी समस्या का समाधान होता है। गुरुवार को कुछ ऐसे उपाय करें जिससे आपको अपने सभी समस्या का समाधान मिले जिससे काम में सफलता जरुर मिलेगी, क्योंकि गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु ब्रहस्पति देव का होता है।

गुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य में वृद्धि करने वाले ग्रह हैं। वे धन समृद्धि, पुत्र प्राप्ति और शिक्षा के दाता है। उन्हें पीली वस्तुएं बेहद प्रिय है। देवगुरु शील और धर्म के अवतार हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है। गुरुवार के दिन व्रत रखें, जिसमें पीले वस्त्र पहने व बिना नमक का पीला भोजन का संकल्प लें। गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या तस्वीर पीले वस्त्र पर विराजित कर पंचोपचार पूजा केसरिया चंदन, पीले अक्षत, पीले फूल व भोग में पीले पकवान या फल अर्पित करें। नीचे लिखे सरल गुरु मंत्र का ध्यान सुख-सौभाग्य की कामना से करें-

ॐ बृं बृहस्पतये नम:

पूजा व मंत्र जप के बाद गुरु आरती करें और क्षमाप्रार्थना के साथ प्रसाद ग्रहण करें। गुरु दोष शांति के लिए पीली वस्तुओं जैसे गुड़, चने की दाल, केले, पीले फूल, चन्दन या पीले वस्त्र, हल्दी, पीले रंग की मिठाई और गाय का घी का दान करें। सोने का दान भी बहुत शुभ है। यथासंभव ब्राह्मण को भोजन कराएं। माना जाता है कि गुरु की ऐसी पूजा धन, संपत्ति, विवाह और सौभाग्य की कामना शीघ्र पूरी करती है।

गुरुवार का व्रत करने उनकी नियमित पूजा-अर्चना से आध्यात्मिक शक्ति का उदय होता है।

अगर किसी जातक का विवाह न हो रहा हो तो गुरुवार का व्रत करने से विवाह शीघ्र ही निश्चित होता है। इस विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए देवगुरु बृहस्पति के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाना उचित रहता है। माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर निम्न मंत्र का जाप हल्दी गांठ की माला से करना लाभदायी होता है।

अगर अविवाहित युवती शुक्ल पक्ष से प्रति 11 गुरुवार तक नहाने के जल में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर स्नान करें, तो उसकी शादी जल्दी होने की संभावना बनती है। ग्यारह गुरुवार तक चंदन पीस कर माथे पर लगाने से नींद न आने की शिकायत दूर हो जाती है। खासतौर पर महिलाएं गुरुवार के दिन हल्दी मिश्रित उबटन बनाकर अपने शरीर पर लगाएं तो पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। गुरुवार के दिन गाय का घी, शहद, हल्दी, पीले कपड़े, किताबें, गरीब कन्याओं को भोजन का दान किया जाना उचित रहता है। साथ ही इस दिन गुरुओं की सेवा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते है।

गुरुवार के दिन चमेली के पुष्प, गूलर, दमयंती, मुलहठी और शहद मिश्रित जल से स्नान करने पर गुरु के अशुभ प्रभाव कम होकर समस्त पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है।

आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-

मेष राशि –

बेवजह सुबह से ही गुस्सा और इरीटेशन रहेगा ….

स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी रह सकती है….

बडो से वैचारिक मतभेद तनाव दे सकता है…

गुरू के उपाय-

  1. ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें….
  2. पुरोहित को केला, नारियल का दान करें….
  3. साई जी के दर्शन कर दिन की शुरूआत करें….

 

वृषभ राशि –

विरोधियों से लाभ की संभावना….

आर्थिक समस्या हल होगी …

रूटीन के काम समय पर होने से राहत बनी रहेगी ….

किसी पुराने शत्रु से हानि संभव…

शुक्र के उपाय-

  1. ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…
  2. खट्टे फल दान करें …
  3. चावल, दूध, दही का दान करें…

 

मिथुन राशि –

अध्ययन के क्षेत्र में सफलता….

पदोन्नति या नौकरी में परिवर्तन….

घरेलू कलह से तनाव….

वाणी की कटुता कष्टदायक….

शनि के उपाय –

  1. ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.
  2. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,
  3. उड़द या तिल दान करें,

 

कर्क राशि –

व्यवसायिक लाभ…..

आय में वृद्धि तथा नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति…

पितृपक्ष से तनाव की संभावना….

व्यसन से हानि एवं अपयश….

बुध के उपाय –

  1. ऊॅ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें
  2. दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें,
  3. एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।

 

सिंह राशि –

राजनैतिक सर्पोट या काम से अचानक लाभ की प्राप्ति…

मनोरंजन या इमोषनल रिष्तों में दिन बितायेंगे…

विवादों से बचें….

राहु के उपाय –

  1. ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..
  2. मूली का दान करें..
  3. सूक्ष्म जीवों को आहार दें..

 

कन्या राशि –

आलस्य में समय बिता देंगे…

आज का दिन आराम से बिट जायेगा ….

बच्चे आपसे विवाद कर सकते हैं, बिना कारण नाराज ना हों …

वातरोग से कष्ट….

केतु के उपाय-

  1. ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें…
  2. सूक्ष्म जीवों की सेवा करें…
  3. गाय या कुत्ते को आहार दें…
  4. हल्दी, नारियल का दान करें…

 

तुला राशि –

किसी प्रतिद्वंदी को सहयोग देंगे….

रिष्तों में नजदीकी बढ़ेगी…

उच्च शिक्षा में मनचाहा परिणाम से प्रसन्नता….

सूर्य के उपाय –

  1. प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर…. अध्र्य देते हुए….. ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें…..
  2. गुड़.. गेहू…का दान करें..
  3. आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें…

 

वृश्चिक राशि –

संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त….

उत्सव में सम्मिलित होंगे….

आलस्य के कारण कार्य में विलंब…

इमोशनल होंगे….

चंद्रमा के निम्न उपाय करें –

  1. उॅ नमः शिवाय का जाप करें…
  2. दूध, चावल का दान करें…
  3. श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें…

 

धनु राशि –

धार्मिक यात्रा संभव…

बड़ो से सहयोग तथा पिता का साथ मिलेगा….

जीवनसाथी पर खर्च संभव….

नये व्यक्ति से धोखा संभव…

सूर्य के उपाय –

  1. ऊॅ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें……
  2. खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें….
  3. स्वेत वस्त्र धारण करें……

 

मकर राशि –

खेल में नाम एवं धन की प्राप्ति..

नये ब्रांच की स्थापना….

भागीदारों का सहयोग….

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता….

मंगल के उपाय –

  1. ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें…
  2. हनुमानजी की उपासना करें..
  3. मसूर की दाल, गुड दान करें..

 

कुंभ राशि –

लाईफस्टाईल में बदलाव संभव…

बुक या अध्ययन सामग्री में धन खर्च होगा….

पड़ोसियों से संबंध में सुधार….

गुरू के उपाय –

  1. ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें…
  2. पीली वस्तुओं का दान करें…
  3. गुरूजनों का आर्शीवाद लें..

 

मीन राशि –

भाईयों एवं सहयोगियों से विवाद करेंगे…

जिसमें उर्जा तथा धन हानि की संभावना…

पारिवारिक सुख में वृद्धि….

नये वाहन की खरीदी….

शुक्र के उपाय –

  1. ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…
  2. महामाया के दर्शन करें…
  3. चावल, दूध, दही का दान करें…

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button