Uncategorized

धनवान बनने के लिए बस रखें इन चीजों का ध्यान, जीवन में कभी भी नहीं होगी पैसों की कमी

जीवन में धन बेहद ही जरूरी होता है और यही वजह है कि धन कमाने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके पास पैसे नहीं टिकते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जिनके पास धन नहीं टिकता है तो ये लेख जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से इंसान सदा गरीब बना रहता है और उसके पास पैसे नहीं टिकते हैं। वास्तु शास्त्र में धन से जुड़ी कुछ जरूरी चीजों का उल्लेख किया गया है। जिन पर अगर ध्यान ना दिया जाए तो व्यक्ति के सामने आर्थिक परेशानियां आ जाती हैं।

इन चीजों का रखें ध्यान, जीवन में कभी भी नहीं होगी पैसों की कमी

फटा हुआ ना हो पर्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार जेब में कभी भी फटा हुआ या खाली पर्स ना रखें। क्योंकि फटे हुए पर्स में पैसा कभी भी नहीं टिकते हैं। इसके अलावा अपने पर्स को कभी भी खाली नहीं रखें। क्योंकि खाली पर्स को अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा अपने पर्स में कुछ पैसे जरूर रखें और फटे हुए पर्स की जगह नया पर्स ले लें।

पहनने अच्छे कपड़े

हमेशा अच्छे कपड़े ही पहनने। फटे हुए और गंदे कपड़े पहनने से इंसान सदा गरीब ही रहता है और उसके पास धन नहीं टिकता है। फटे हुए कपड़ों को दुर्भाग्य से भी जोड़कर देखा जाता है।

घर की छत हो साफ

कई लोगों की घर की छत बेहद ही गंदी होती है और लोग अपने घर की छत पर कबाड़ रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कबाड़ रखने से घर में वास्तु दोष पैदा हो जाता है और ऐसा होने से इंसान के पास धन नहीं जुड़ता है। इसलिए अपने घर की छत को सदा साफ रखें और छत पर कबाड़ जमा ना होने दें।

बंद पड़ी घड़ी

अगर आपकी घड़ी खराब हो जाए तो उसे तुरंत हटा दें या उसकी जगह नई घड़ी ले आए। बंद पड़ी घड़ी को नकारात्मकता और दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है और बंद पड़ी घड़ी अशुभता का निशान भी होती है।

ना रखें ये चीजें

अपने घर में कांटेदार पौधे, नटराज की मूर्ति, महाभारत युद्ध, ताजमहल का चित्र, युद्ध का चित्र, जंगली जानवरों और डूबती हुई नाव की तस्वीर ना रखें। ये सभी चीजें अशुभ होती हैं और धन हानि का कारण बनती हैं।

घर को सदा साफ रखें

याद रखें की मां लक्ष्मी केवल उन्हीं लोगों के घर में वास करती हैं। जिन लोगों के घर में सफाई होती है। इसलिए अपने घर की सफाई पर खासा ध्यान दें और घर में टूटे-फूटे बर्तन, टूटा हुआ आइना, खंडित हुई भगवान की मूर्ति और टूटे फर्नीचर जैसी चीजों को ना रखें। घर में जूते एक जगह ही रखें और इन्हें बिखेरे नहीं। आपका घर जितना साफ होगा उतने ही धनवान आप बनेंगे।

पर्स में ना हो ये चीज

अपने पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजों को रखने से बचें। पर्स में बेकार कागज के टुकड़ों और बिल रखने से फिजूल के खर्चे बढ़ते और जन नहीं जुड़ पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button