India Hindi NewsUncategorizedछत्तीसगढ़प्रशासन

जशपुरनगर : कंबल पाकर वृद्धजनों की खुशी से छलकी आंखे : जशपुर के लिपिक कर्मचारी संघ का सामाजिक सरोकार अनुकरणीय

जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जशपुर के अध्यक्ष श्री उमेश प्रधान एवं संघ के पदाधिकारियों के हाथों कंबल की  सौगात पाकर आज बालछापर स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों की आंखे खुशी के मारे छलक उठीं। वृद्धजनों ने जशपुर की ठिठुरती ठंड से बचने के लिए दान स्वरूप मिले कंबल के लिए संघ के पदाधिकारियो को खूब दुआएं दी। इस अवसर पर संघ के मो. रफीक संरक्षक, सुश्री सरोजनी कुजूर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्री चौधरी जी, आलोक त्रिपाठी, अशोक भगत, सुश्री फूलवती, लक्ष्मी यादव, तहसील अध्यक्ष, तिर्की एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बालाछापर में संचालित वृद्धाश्रम में 30 वृद्धजन निवासरत हैं। गुरूनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ मनाने के लिए संघ के अध्यक्ष श्री उमेश प्रधान के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी बालाछापर पहुंचे थे। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी ओर से भोज का आयोजन भी किया था। संघ के सभी पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से भेंट मुलाकात कर कुशल-क्षेम पूछा। उनके साथ भोज किया और उपहार स्वरूप उन्हें कंबल भेंट किया। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जशपुर का  सामाजिक सरोकार का यह कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। संघ के अध्यक्ष श्री प्रधान ने कहा कि जशपुर में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए बेसहारा एवं गरीब लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल, गर्म कपड़े देना उनके सेहत की रक्षा के लिए जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा वृद्धजनों को कंबल प्रदाय किया गया। संघ आगे भी जरूरत मंदों की सेवा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button