मेरी ड्रेस के बारे में क्या ख्याल है- ऋषि कपूर की बेटी से पूछने लगे कपिल शर्मा, मिला ऐसा जवाब हंसी नहीं रोक पाईं अर्चना
कपिल शर्मा ने ऋषि कपूर की बेटी से अपने ड्रेस के बारे में सवाल किया, लेकिन उन्हें ऐसा जवाब मिला कि उनका मुंह उतर गया।
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा के शो पर हर सप्ताह सितारों की महफिल सजती है, जिनके साथ कपिल व उनके को-स्टार्स खूब मस्ती मजाक भी करते हैं। वहीं इस हफ्ते ‘द कपिल शर्मा शो’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आएंगी, उनसे जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कपिल शर्मा एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जैसे ही रिद्धिमा कपूर साहनी वहां आती हैं, कॉमेडी किंग उनसे फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं।
वीडियो में कपिल शर्मा एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी से सवाल करते हुए नजर आए कि उन्हें उनकी ड्रेस कैसी लग रही है। इस सवाल पर कपिल शर्मा को ऐसा जवाब मिला कि अर्चना पूरन सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़े इस वीडियो को अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
रिद्धिमा कपूर साहनी के आते ही कपिल शर्मा ने उनकी तारीफ की और कहा, “आप तो बिल्कुल हरी मिर्च लग रही हैं आज। मेरी ड्रेस के बारे में आपका क्या ख्याल है?” कपिल का जवाब देते हुए ऋषि कपूर की बेटी ने कहा, “आपका ड्रेस तो फर्स्ट क्लास है, लेकिन बंदा भी तो फिट होना चाहिए ना।”
View this post on Instagram
रिद्धिमा कपूर साहनी की बातें सुनकर जहां एक तरफ कपिल शर्मा का मुंह उतर गया तो वहीं अर्चना पूरन सिंह और नीतू कपूर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। वीडियो में कपिल शर्मा, नीतू कपूर के सामने एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का भी मजाक उड़ाते हुए नजर आए। दरअसल, नीतू कपूर ने सवाल किया, “सबकुछ कितना बदल गया है। सत श्री अकाल से सीधा हाय अर्चना।”
नीतू कपूर की बात का जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने कहा, “अरे उन्हें तो निगल गईं ये।” बता दे कि इसके अलावा नीतू कपूर से जुड़ा एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह कपूर परिवार के सदस्यों के गुस्से के बारे में बात करते हुए दिखाई दीं। उन्होंने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा, “कपूर का गुस्सा पूरी तरह से नकली है। वह ऊपर से ही गुस्सैल दिखते हैं, अंदर से बिल्कुल लल्लू हैं।”