क्राइमछत्तीसगढ़

पति के साथ थाने पहुंची महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा।छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। इस बार भी वारदात जांजगीर के सक्ती में हुई है। इस मामले में महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची अौर मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है।

– जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाने में एक महिला पहुंची और उसने ग्राम धवाईभांटा के रहने वाले खेमराज पटेल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि खेमराज 11 अप्रैल को जबरदस्ती उसके घर में घुस आया। इससे पहले कि महिला शोर मचाती आरोपी ने उसको पकड़ लिया और मुंह बंद कर दुष्कर्म किया।

– साथ ही किसी को बताने पर आरोपी खेमराज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते महिला काफी डर गई। हालांकि एक दिन हिम्मत कर उसने यह बात अपने पति को बता दी। जिसके बाद महिला का पति उसे लेकर थाने पहुंच गया।

– महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी खेमराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

154 Comments

  1. Of course, your article is good enough, baccarat online but I thought it would be much better to see professional photos and videos together. There are articles and photos on these topics on my homepage, so please visit and share your opinions.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button