मनोरंजनराष्ट्रीय

मिस इंडिया बनने के बावजूद भी फिल्म जगत नहीं बल्कि आर्मी से जुड़ी ये मॉडल, हर कोई इन्हें कर रहा सलाम

ये बात तो आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में कई ऐसे युवा है जो हर क्षेत्र में खुब नाम रौशन कर रहे हैं वहीं ये भी बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही ज्यादा चर्चा में है। दरअसल आपको बता दें कि हमारे देश में ऐसी काफी मॉडल हैं जो मॉडलिंग में नाम कमाके अपना करियर बनाती हैं। मॉडलिंग की दुनिया में एक बार आने के बाद लोग दूसरे क्षेत्र में नहीं जाते हैं क्योंकि इस ग्लैमरस की दुनिया में लोग खूब नाम कमाते हैं। वहीं आपको बता दें कि जो लोग मॉडलिंग में अच्छा परफॉर्म करते हैं वो आगे जाकर सीरियल और बॉलीवुड में काम करते हुए दिखती हैं और अपना करियर बॉलीवुड में बनाने की कोशिश करती हैं।

वहीं आपको ये भी बता दें कि आज जिस मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मॉडल में पहले आकर भी बॉलीवुड या कुछ और क्षेत्र नहीं चुना बल्कि भारतीय आर्मी में आनें का फैसला किया। हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम गरिमा यादव हैं। गरिमा यादव ने 2017 में मिस इंडिया का फेम मिस का खिताब जीता था और पुरे देश से वो सबसे खुबसूरत महिला बनकर सामने आयी थी और खिताब जीता था। आमतौर पर हर कोई यही जानता है कि ‘ब्यूटी कॉन्टेस्ट’ जीतने के बाद महिलाएं मॉडलिंग और एक्टिंग को ही करियर के तौर पर चुनती हैं, तो आपको लेफ्टिनेंट गरिमा यादव के बारे में जरूर जानना चाहिए। गरिमा, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।

miss india garima yadav join army pic

‘इंडियाज मिस चार्मिंग फेस’ बनने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का रुख नहीं किया है बल्कि अपने सपने पर काम किया। जी हां, गरिमा ने पहली बार में सीडीएस का एक्जाम पास किया और चेन्नई में ओटीए में अपनी जगह बनाई। भारतीय सेना में अफसर बनने से पहले उन्हें ‘ब्यूटी कॉन्टेंस्ट’ के अंतरार्ष्ट्रीय स्तर के अगले चरण में भाग लेने का बुलावा आया था, जो इटली में था। लेकिन ओटीए में जगह मिलते ही उन्होंने इस प्रतियोगिता के बजाय अपने देश की सेवा करने का फैसला किया।

इसके अलावा आपको बता दें कि बचपन से गरिमा यादव का सपना था कि वो भारतीय आर्मी से जुड़े और देश की सेवा करें और उन्होंने ये सपना पुरा कर लिया है। अब गरिमा यादव भारतीय वायुसेना से जुड़ गयी हैं और देश की सेवा में जुड़ गयी हैं। गरिमा यादव की इस सोच को पूरा देश सलाम कर रहा है जी हां क्योंकि मॉडलिंग छोड़कर भारतीय वायुसेना में जाने का फैसला किया। गरिमा यादव हरियाणा की रहने वाली है और उसने अब देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के रेवाड़ी के गांव सुरहेली की गरिमा ने ‘इंडियाज मिस चार्मिंग फेस-2017’ का खिताब जीता था। मुंबई में आयोजित इस प्रतियोगिता में गरिमा ने अलग-अलग राज्यों की 20 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button