मनोरंजन

नुसरत जहां- निखिल से लेकर रेखा- मुकेश अग्रवाल तक, शादी के कुछ महीनों बाद ही टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

बंगाली एक्ट्रेस और एमपी नुसरत जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद ही अपने पति निखिल से अलग हो चुकी हैं। शादी टूटने के बाद नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है जिसके चलते वो इन दिनों विवादों में हैं। नुसरत-निखिल से पहले भी कई सेलेब्स शादी के चंद महीनों बाद ही अपने पार्टनर्स से तलाक ले चुके हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा

फुकरे, सनम रे और जुनूनियत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से साल 2014 में शादी की थी। फिल्मों के दौरान पुलकित और यामी गौतम की नजदीकियों की खबरें बढ़ने लगीं जिसका असर उनकी शादी पर पड़ने लगा। नतीजा ये रहा कि दोनों ने शादी के चंद महीनों बाद साल 2015 में तलाक ले लिया।

सारा खान- अली मर्चेंट

बिदाई शो से फेम हासिल करने वालीं सारा खआन ने साल 2011 में रियलिटी शो बिग बॉस में ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी की थी। दोनों पहले कपल थे जिन्होंने बिग बॉस में शादी की थी, लेकिन अफसोस की दोनों का रिश्ता शो के बाद नहीं चल सका। शो से निकलकर कपल ने तलाक ले लिया। कई लोगों का मानना ये भी था कि दोनों ने पब्लिसिटी के लिए शो में शादी की थी।

चाहत खन्ना- भारत नर्सिंघानी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने साल 2006 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड भारत नर्सिंघानी से शादी की थी। चाहत महज 16 सालों की उम्र से उन्हें डेट कर रही थीं, हालांकि जब बात शादी की आई दो दोनों का रिश्ता नाकामयाब हो गया। दोनों ने शादी के महज 8 महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गया।

करण सिंह ग्रोवर- श्रद्धा निगम

कई टीवी शोज से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले करण सिंह ग्रोवर ने गुरुद्वारे में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। शादी के महज 10 महीने बाद ही करण ने एक्ट्रेस से तलाक ले लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के अलग होने का कारण जैनिफर विंगेट थीं जिनसे एक्टर ने बाद में शादी कर ली थी। हालांकि जैनिफर और करण की शादी भी लंबी नहीं चल सकी। फिलहाल करण, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं।

मनीषा कोइराला- सम्राट

एक जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट से शादी की थी। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के बीच ही अनबन शुरू हो गई थी। कई महीनों तक रिश्ता चलाने के बाद कपल ने दो साल बाद तलाक ले लिया था।

रेखा- मुकेश अग्रवाल

80 से 90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के महज 6 महीनों बाद ही तलाक की अर्जी दे दी थी। तलाक के महज चंद महीनों बाद मुकेश ने 1991 में आत्महत्या कर ली थी जिसका जिम्मेदार रेखा को ठहराया जाने लगा था, हालांकि शव के पास मिले सुसाइड नोट में मुकेश ने ऐसा कुछ नहीं लिखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button