181 साल से ये जिंदा आदमी रोज करता है अपने मरने का इंतजार, जैसे मौत हो चुकी है नाराज ..
आज का वातावरण इस कदर प्रदूषित हो चुका है
कि इस दूषित वातावरण में लोगों का लंबे वक्त तक जी पाना मुश्किल सा हो चूका हैं। दूषित वातावरण की वजह से आज के समय में लोग 60 से 70 साल की जिंदगी ही जी पाते हैं। 60 से 70 साल के बाद इंसान की किसी ना किसी बीमारी की वजह से मृत्यु हो जाती है। परंतु आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जिसकी उम्र लगभग 181 साल हो चुकी है। 181 साल तक जिंदा रहने वाला यह शख्स आज मौत के लिए तरस रहा है बावजूद इसके मौत उसके पास नहीं आ रही। कई सालों से मौत का रास्ता देख रहे इस शख्स को देखकर तो ऐसा ही लगता है मानो मौत भी अपना रास्ता भूल चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है वह शख्स जिसकी उम्र 181 साल हो चुकी है। तो चलिए बताते हैं आपको उस शख्स के बारे में…
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि
181 साल तक जीने वाले इस शख्स का नाम मुरासी राम है। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव से संबंध रखने वाले इस शख्स की उम्र लगभग 181 साल हो चुकी है। 181 साल की उम्र में भी इस व्यक्ति के शरीर के सभी अंग बिल्कुल सही सलामत काम कर रहे हैं। बुढ़ापे के आगोश में आ चुका यह शख्स आज काफी लंबे वक्त से मृत्यु का इंतजार कर रहा है। मृत्यु का इंतजार कर रहे इस शख्स की माने तो उसे ऐसा लगता है कि उसकी मौत उसके घर का रास्ते ही भूल चुकी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आज के समय में जहां लोग 50 से 60 साल की उम्र में काम करना बंद कर देते हैं वही मुरासी राम 122 साल की उम्र तक महाराष्ट्र में एक मोची का काम किया करते थे। 122 साल की उम्र तक मोची का काम करने वाले मुरासी राम बाद में मुम्बई से बनारस आ गए।
मुंबई से बनारस आने की पीछे की वजह
उनकी मौत के बाद मोक्ष की प्राप्ति को बताया जाता है। कई साल पहले मोक्ष की प्राप्ति के लिए बनारस आए मुरासी राम के यहां आने के बाद उन्हें मौत नसीब नहीं हो रही। उनके मुताबिक आज 181 साल की उम्र में वह जिंदगी जीते जीते पूरी तरह से थक चुके हैं। 181 साल की उम्र के इस इंसान को देखने के बाद कई लोगों का ऐसा मानना है कि मुरासी राम को भगवान का वरदान मिला हुआ है जिसकी वजह से वह अभी तक जिंदा है और आने वाले वक्त में भी वह बहुत दिनों तक जिंदा रहने वाले हैं। खैर अब आने वाले वक्त में देखना यह होगा कि कब वह सारी राम के पास उनकी मौत आती है।