राजनीति

इस राज्य के उपचुनाव में भाजपा का सफ़ाया, यहाँ भी कांग्रेस…

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पंजाब उत्तर प्रदेश और के राज्यों में उपचुनाव भी हुए हैं। , बताया जा रहा है कि पंजाब में 4 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में झड़पों के बीच मतदान संपन्न हुआ। लुधियाना लोकसभा की दाखां, होशियारपुर की मुकेरिया और फगवाड़ा के अलावा फिरोजपुर की जलालाबाद सीटों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच वोटिंग हुई थी।

अब खबर सामने आ रही है कि पंजाब में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने चारों सीटों पर बाजी मा’र ली है। आपको बता दें कि आज सुबह 8 बजे पंजाब की चारों सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर मतगणना शुरू हुई थी। पंजाब में कुल 66.50 फीसदी मतदान हुआ। यहां की आरक्षित सीट फगवाड़ा पर 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सचिव संदीप सिंह संधू दाखा से मैदान में उतारा है, जबकि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमिंदर आंवला को जलालाबाद से चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने पंजाब में इंदु बाला को मुकेरियां से और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा (सु) से उतारा।

आपको बता दें कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 70 विधायक हैं जबकि श्रीमणि गोली दल के 13 और आम आदमी पार्टी के 19 विधायक हैं आपका बता देगी पंजाब में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की थी। एक बार फिर इस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से पार्टी में जश्न का माहौल छा गया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला और प्रसाद सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर भी वोटों की गिनती चल रही है। वही पुडुचेरी में एक सीट पर हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। आपको बता दें कि पंजाब में बीजेपी और अकाली दल एक साथ चुनाव लड़ते हैं।

इसके साथ ही हरियाणा में भी कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बनाने में आगे निकल रही है। माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस से जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button