Uncategorized

आज 12 में से इन 6 राशियों पर भगवान गणेश की कृपा, बाकि राशि वाले बचकर रहें वरना…

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए, अन्यथा रोग की चपेट में आ जाएंगे। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी। व्यापारिक मामले में आपकी सूझबूझ आज बहुत काम आएगी जिसके चलते बिगड़े हुए कार्य को झट से बनाकर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन एकाग्रता बनाएं रखें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार भी बढ़ेगा। हेल्थ में लंबी बीमारी से जूझ रहें लोगों को अब आराम मिलना शुरू हो जाएगा। अधीनस्थ लोगों की मदद आपको मिल सकती है। यदि कई दिनों से घर की साफ-सफाई नहीं की है, तो सफाई करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालें। आज के दिन पैसों का कोई लेन-देन न ही करें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा। रिश्तों को प्राथमिकता देने में किसी भी तरह की कसर न छोड़ें, समय मददगार है और आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में विवादों से बचने का प्रयास करें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है। आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक होगा। साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुखद अहसास होगा। भागीदारी में लाभ हो सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। कारोबार में आपको अचानक से धन लाभ होगा। नियमित योग करने से सेहत बेहतरीन रहेगी। छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। सरकारी नियमों का विशेष कर पालन करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे रहने के बजाए अपनी मेहनत पर ध्‍यान दें। इससे ही आपको लाभ म‍िलेगा। अन्‍यथा आपको कार्यक्षेत्र में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। बिना मांगे अपनी राय न दें। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। विवाद की स्थिति से बचने के लिए दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आजीविका को लेकर आप चिंता के बीच कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते हैं। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। उत्साह में बढ़ोतरी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट अराधना सहायक होगी। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और उनकी तमाम गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे। लेक‍िन भूतकाल के अनुभवों से सीख जरूर लें। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। दफ्तर के कार्यों में सहकर्मी आपके मदद लेंगे। नए लोगों से जान पहचान होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। परीक्षा में आप लोगों को सफलता मिल सकती है। आज आपके पास कई मौके आएंगे, जिनके साथ जुड़कर आप जीवन में सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं। न‍िवेश से भी लाभ हो सकता है। मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। स्वास्थ का ध्यान रखने के साथ ही वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। किसी नए कार्यक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। समय सफलता दिलाने वाला चल रहा है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। आज आपके काम में कुछ लोग द‍िक्‍कतें खड़ी कर सकते हैं। हो सकता है क‍ि आप इनसे परेशान हो जाएं और अपने कार्यों को पूरा करने से पहले ही हार मान लें। अपने लव पार्टनर के साथ मौज़ मस्ती कर सकते हैं। प्रेम जीवन में ख़ुशियों का संचार हो सकता हैं। आज बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा।

आपने Rashifal 16 June का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 June का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें। नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 June 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

135 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button