Uncategorized

राशिफल 22 अक्टूबर 2018 : आज ये 5 राशि होने वाले हैं मालामाल, जानिए कैसा होगा आपका दिन..

मेष राशि :-

सप्ताह का शुरुआती दिन होने की वजह से खुद को व्यस्त पाएंगे। इस दौरान कुछ छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन मे पत्नी से अनबन हो सकती है इसलिए समझदारी से ही कोई फैसला लें। प्रेमी जोड़ों के लिये आज का दिन भाग्यशाली साबित होने वाला है। आज परिवार को ज्यादा समय नही दे पाएंगे। इसका सकारात्मक लाभ आर्थिक उन्नति के तौर पर देखने को मिलेगा।

वृष राशि :- कारोबारियों के लिए आज शुरू से ही लाभ का योग बन रहा है। करीबी मित्रों की दोस्ती काम आने वाली है। आज किसी नए पार्टनर से जुड़ना पड़ सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना हानिकारक होगा। नौकरीपेशे वाले लोगों का तबादला होते-होते रुक जाएगा।

मिथुन राशि :-

वैसे लोग किसी कामकाज में हानि से पीड़ित हैं उनपर लक्ष्मी माता की कृपा बरसने वाली है। मन लगा कर किये जाने वाले हर काम मे सफलता हाथ लगने वाली है। पढ़ाई से जुड़े परीक्षाओं में चयन का योग बन रहा है। आज वैसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें जो आपका शुभचिंतक होने का ढोंग करता है।

कर्क राशि :- आज के दिन आप मानसिक तनाव से घिरा हुआ महसूस करेंगे। संतान के शैक्षणिक विकास को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपने बच्चों को अकेला छोड़ना उन्हें मार्ग से भटका रहा है। पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। दिन के अंत मे कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि :-

सोमवार का दिन आपके लिए कई चुनौतियों को लेकर आने वाला है। नए कार्य मे प्रतिद्वंद्वी को पराजित करने में सफल होंगे। दोपहर के वक़्त सेहत में खराबी रह सकती है इससे बचने के लिए दिनचर्या पर ध्यान दें। वैसे लोग जो भगवान शिव के भक्त हैं उनपर जमकर कृपा रहने वाली है।

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातक ऊर्जावान होने के साथ अनुभव से काम लें तो अत्यंत आर्थिक लाभ का अवसर मिल सकता है। यात्रा के दौरान संभलकर चलना होगा। छोटी दुर्घटना हो सकती है जिसमे आर्थिक क्षति होने का चांस है। आज कानूनी पचड़ों से दूरी बनाकर रखें।

तुला राशि :-

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे जिसकी वजह से किसी नए प्लान पर काम करने योग्य होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमयी गुजरने वाला है। जो लोग आज शारीरिक संबंध बनाते हैं उन्हें संतान की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि :- आज आपके परिवार में धार्मिक आयोजन का बड़ा फल मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने से आपकी आय में आकश्मिक वृद्धि होगी। शादीशुदा लोग कड़वी बोली को नजरअंदाज करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक सुख से खुद को तृप्त महसूस करेंगे।

धनु राशि :-

आज छोटे कार्यों में भी विलंब होगा इसलिए किसी को वादा करना ठीक नही है। जो लोग किस्मत पर भरोसा करते हैं उनके लिए कई अवसरों की बारिश होने वाली है। नई वस्तुओं की खरीददारी से लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए संतुलन भरा होगा जिसमें लाभ हानि लगभग समान रूप से होने वाला है। स्वास्थय का ध्यान रखें। फालतू के खर्चों से निपटने के लिए सूचीबद्ध तरीके से काम करें। करीबियों से मनमुटाव का माहौल बन सकता है।

कुंभ राशि :-

आज कुछ ऐसी खुशखबरी मिलने वाली है जिसमे पूरा परिवार झूम उठेगा। बाहर के खानों से परहेज करें। फिजूलखर्ची आपके पीछे भगति रहेगी। तनाव से बचने के लिए संगीत की मदद लें। उग्र भाव पर नियंत्रण रखने पर लाभ होने की अधिक संभावना है।

मीन राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष से भरा होगा। इससे निबटने के लिए परिवार की देखरेख व सूझबूझ से काम लेना होगा। सम्मिलित कार्य होने पर लाभ होगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलने का सही समय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button