Uncategorized

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह पांच राशियों पर मेहरबान होगी मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेंगे भंडार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 14 जून से 20 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

aries zodiac sign

इस सप्ताह आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। व्यापार में अतिरिक्त निवेश करने की आवश्यकता महसूस होगी। अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। अपने व्यवहार में नम्रता लाना आपके लिये बेहद आवश्यक है। आपको पिता की ओर से अच्‍छे कार्यों को करने का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को आने वाले दिनों में अपने योग्य पार्टनर मिल सकता है।

करियर के विषय में : आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

हेल्थ के विषयसप्ताह सेहत में गिरावट हो सकती और आप बीमार पड़ सकते हैं इसलिए खानपान पर खासा ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

taurus zodiac sign

इस सप्ताह आप अनावश्यक लेन-देन टाल दें। दूसरे पर आत्मनिर्भरता भारी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अंजान शत्रु काम बिगाड़ सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश या व्यय से पूर्व सभी दस्तवेज़ों को भली-भांति जांच लें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम के प्रति गंम्भीरता कम रहेगी। मन में नये किन्तु अव्यवहारिक विचार उत्पन्न होंगे। सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे।

प्यार के विषय में : लवमेट के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। मन में नए विचार आएंगे।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स के लिए नकारात्मक समय हो सकता है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : मौसम की मार आपकी सेहत पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

gemini

इस सप्ताह आप अपने परिश्रम व ज्ञान के बल से सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई योजनाओं को जमीनी रूप दे सकते हैं। परिजनों के साथ बातचीत बहुत जरूरी है, संवाद से बेहतर मिलेंगे। खर्च बढ़ने की वजह से आपकी जेब पर बुरा असर पड़ सकता है। आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सही साबित होंगे। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोत्तरी होगी।

करियर के विषय में : आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार एवं आय में वृद्धि के मजबूत इशारा हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस हफ्ते आमदनी सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी‌। धन लाभ हो सकता है‌। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे‌। एक दूसरे से बातचीत करके पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ भी आपको समय बिताना चाहिए।

प्यार के विषय में : रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा सप्ताह नहीं है, क्योंकि आप सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं।

करियर के विषय में : पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट लेने से बचें। पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य नरम रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस सप्ताह जी भर कर खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। काम के सिलसिले में सप्ताह बढ़िया रहेगा। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें। नए मकान खरीदने का मन बन सकता है‌। धार्मिक यात्रा का भी योग है‌। गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के साथ आगे बढ़ेगा लेकिन फिर भी कुछ झड़प होने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : लवमेटस के लिए सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपकके व्यापार व्यवसाय में अनुकूल वातावरण बनेगा।

हेल्थ के विषय में : लम्बी बीमारी से जूझ रहे जातकों को कुछ राहत मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo

इस सप्ताह आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है‌। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में आप ज्यादा बेहतर कार्य कर पायेंगे। उच्च पदस्थ लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है।

प्यार के विषय में : जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है उनके लिए सप्ताह अच्छा है।

करियर के विषय में : ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है‌। नौकरी में प्रोग्रेस होगी।

हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने का अनुमान है क्योंकि आप दिल से बहुत मजबूत और खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे। सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें, इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। लोगों की मदद मिल सकती है‌। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : शरीर में कमजोरी महसूस होगी। बेहतर रहेगा कि अच्छा खाएं- पीएं और नींद पूरी करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

scorpio

इस सप्ताह आपको इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है‌। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे। महान पुरुषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ किसी रोमांचक स्थल की सैर पर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

करियर के विषय में : व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वह काम करने की कोशिश करें, जो आपको पसंद हो।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

sagittarius

कामों में सफलता मिलेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। भाग्य मजबूत होने से काम बनेंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे‌। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई बढ़िया फंक्शन होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

करियर के विषय में : व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में कमजोरी की स्थिति उभरने से परेशान होगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

capricorn

व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। सुखद घटनाएं होंगी‌। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा‌। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है‌। वाहन चलाने में सावधानी रखें और बिना वजह के घर से बाहर न निकलें। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें और उनका विश्वास जीतें।

करियर के विषय में : करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

हेल्थ के विषय में : भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

aquarius

शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैैं। जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं। समय का लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र का माहौल भी आपके अनुकूल होगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ कहीं जाने का मूड बनेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

करियर के विषय में : करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए सप्ताह शुभ है।

हेल्थ के विषय में : तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

pisces

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्‍मेदारी दी जा सकती हैं और आपके कंधों पर भार बढ़ जाएगा। आपकी बात और काम का असर भी लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे‌। किसी समारोह का बुलावा भी आपको मिल सकता है‌। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा‌। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌। आप इन कार्यों को बखूबी कर पाएंगे। अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।

प्यार के विषय में : नये प्रेम प्रसंग परिवार में तनाव का कारण बन सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स किसी खास बात को लेकर टेंशन में रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : पाचनतंत्र संबधी समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 14 जून से 20 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 14 जून से 20 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Related Articles

28 Comments

  1. Obecnie kredyty owo guzik czegoż powinno się się bać. Chwilówki owo właściwy oraz bezzwłoczny strategia dzięki otrzymanie najlepszej kwoty gotówki dzięki określony plan. Po doświadczeń ogólnej jest wyobrażenie, że kredyty owo trochę negatywnego, czegoż powinno się uniknąć jakim sposobem płomienia. Na nieszczęście tego rodzaju wyobrażenie tworzone wydaje się dzięki błędnych stwierdzeniach na bazie indywidualnych wypadków ludzi, jakie z powodu nieodpowiedzialnego kierowania swoim budżetem wpadają po rzetelne długotrwały. Kredyty owo rzetelne wyjście dzięki zdobycie po bezzwłoczny strategia konkretnej kwoty gotówki. Powinno się wyuczyć się, jednakże stosownie wraz z tych propozycji użytkować chwilówka [url=https://chwilowkionlinex.pl/]chwilówka[/url]

  2. Odmiana pożyczki w placówce pozabankowej. Charakteryzuje się bardzo wysokim procentem. Kredytobiorca powinien znać wartość RRSO, to znaczy rzeczywistą roczną stopę oprocentowania, w skład której wchodzi oprocentowanie, prowizje, a też pozostałe opłaty. chwilówki chwilówka [url=https://chwilowkionlinex.pl/]chwilówka[/url]

  3. Postać pożyczki w placówce pozabankowej. Charakteryzuje się bardzo wysokim procentem. Kredytobiorca powinien poznać wartość RRSO, innymi słowy rzeczywistą roczną stopę oprocentowania, w zawartość której wchodzi oprocentowanie kredytu, prowizje, a także pozostałe opłaty. chwilówki chwilówka [url=https://chwilowkionlinex.pl/]chwilówka[/url]

  4. Forma pożyczki w placówce pozabankowej. Charakteryzuje się bardzo wysokim procentem. Kredytobiorca powinien znać wartość RRSO, czyli rzeczywistą roczną stopę oprocentowania, w zawartość której wchodzi oprocentowanie kredytu, prowizje, a też pozostałe opłaty. chwilówki chwilówka [url=https://chwilowkionlinex.pl/]chwilówka[/url]

  5. Odmiana pożyczki w placówce pozabankowej. Charakteryzuje się bardzo wysokim oprocentowaniem. Kredytobiorca powinien znać wartość RRSO, innymi słowy rzeczywistą roczną stopę oprocentowania, w zestaw której wchodzi oprocentowanie kredytu, prowizje, a też pozostałe opłaty. chwilówki chwilówka [url=https://chwilowkionlinex.pl/]chwilówka[/url]

  6. Forma pożyczki w placówce pozabankowej. Charakteryzuje się bardzo wysokim procentem. Kredytobiorca powinien poznać wartość RRSO, to znaczy rzeczywistą roczną stopę oprocentowania, w skład której wchodzi oprocentowanie, prowizje, a też pozostałe opłaty. chwilówki chwilówka [url=https://chwilowkionlinex.pl/]chwilówka[/url]

  7. EasyHoster est bien plus qu’un hébergeur et outrepasse régulièrement son rôle, par exemple, en dépannant des sites WordPress. En quoi les serveurs Web EasyHoster sont-ils plus performants ? EasyHoster n’utilise pas de virtualisation, afin d’éviter toute instabilité et partage “peu » ses ressources (max 250 comptes/serveur). De plus, il s’agit d’Hébergement 100 SSD NVMe (fichiers et bases de données), alors que certains hébergeurs n’utilisent NVMe que pour MySQL. Hébergeur Web avec des backups gratuits (sauvegardes gratuites incluses) Sauvegardes automatiques Une fausse manipulation ? Une base de données corrompue ? Pas de souci ! Nous effectuons régulièrement des sauvegardes de vos données, décentralisées dans plusieurs pays ! Quoi de plus vital ?

  8. Gгеetings, I think your web site may be having web browseг cߋmpatibility problems.
    When I look at your websіte in Sаfari, it looks fine however, if opening in Internet Explorer, it’s got some overⅼappіng issues.
    I just wanted to provide you with a quick headѕ ᥙp!
    Otһer than that, great site!

    Feel free to visit my site … Pagar Panel Beton

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button