मुम्बई से दूर खंडाला में सुनील शेट्टी ने बनाया है अपना शानदार हॉलिडे होम, देखिए तस्वीरें !
दोस्तो बॉलीवुड के सितारों को
घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। इसलिए अक्सर बॉलीवुड स्टार्स छुट्टियों में हॉलिडे मनाते नजर आते हैं। ये सेलिब्रेटीज जीवन की भाग दौड़ के बीच कुछ पल आराम के बिताने के लिए कहीं दूर हरि भरी खूबसूरत प्राकृतिक जगह पर जाना पसंद करते हैं। ऐसी ही दिलकश जगहों में से एक है खंडाला,
शायद ही कोई ऐसे कलाकार होगा जिसने अपने फुर्सत के पल यहाँ नही गुजरे होंगे।मुंबई के करीब रहने वाले अधिकतर लोग यहां छुट्टियों में आना पसंद करते हैं। खंडाला को एक परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट कहा जाता है। आपको बता दें कि इसी खूबसूरत सी जगह पर मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना हॉलिडे होम बनाया है।
दोस्तो अभिनेता सुनील शेट्टी को खंडाला बेहद पसंद आया था,और यही कारण है कि इन्होंने यहां अपना एक हॉलिडे होम बनवा डाला।
आज हम आपको सुनील शेट्टी के इस हॉलीडे होम का विजिट करवाने जा रहे हैं । सुनील शेट्टी अपने पूरी फैमली के साथ खंडाला स्थित अपने इस हॉलिडे होम में अपना खाली समय बिताने आते हैं।
अभिनेता सुनील शेट्टी के इस हॉलिडे होम को अंदर बाहर कहीं से भी देख कर आपको यह किसी जन्नत से कम नही लगेगा। यह घर किसी फाइव स्टार होटल की तरह लगता है। इस हॉलिडे होम को सजाने सवारने में अभिनेता सुनील शेट्टी ने बहुत पैसे खर्च किये हैं। यहां एक बार जो आ जाये उसे यहां से जाने का मन नही करता।
अभिनेता का यह बंगला पूरे 6200 स्कावायर फ़ीट में बना हुआ है। इसमें 5 बेड रूम है। इस बंगले में सारी सुख सुविधा मौजूद है।
सुनील ने अपने इस घर का
थीम ट्राइबल रखा है इन्होंने इसे आदिवासी थीम के साथ सजाया है। सुनील का यह बंगला आर्किटेक्टचरल ब्यूटी के लिए मशहूर है।
इस घर को सजाने के लिए सुनील ने बहुत सुंदर लड़की की कारीगरी करवाई है। यहां का लिविंग रूम भी बहुत बड़ा और शानदार है। मेहमानों के बैठने के लिए भी बहुत खुला रूम हैं जगह आरामदायक कुर्सियां लगी हैं। इस घर मे स्वीमिंग पूल एरिया भी मौजूद है। और इसी के बगल में डॉयनिग एरिया भी हैं जहां खुले में खाने पीने का आनंद लिया जा सकता है।
सुनील के इस घर मे बहुत सुंदर गार्डन भी है। जिसे सुनील ने बहुत ही शानदार तरीके से बनवाया है। यह गार्डन सुनील के प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। गार्डन एरिया में भगवान बुद्ध की एक बड़ी मूर्ति हैं और साथ ही शेर भी बड़ी बड़ी मूर्तियाँ मौजूद हैं।
सुनील शेट्टी के इस पूरे हॉलीडे होम को तैयार होने में 5 साल का समय लगा था। यहां विंडमिल और सोलर एनर्जी सिस्टम भी लगा हुआ है। अद्भुत कारीगरी और तकनीक का बेजोड़ और शानदार उदारहण है सुनील शेट्टी का यह हॉलिडे होम।