Uncategorized

हमेशा गरीबी के दलदल में फंसे रहते हैं ये 4 लोग, भगवान नहीं रखते इनके घर बरकत

इस दुनिया में हर कोई अमीर बनना चाहता है। गरीबी का मुंह देखना किसी को पसंद नहीं है। अब इनमें उनकी भी गलती नहीं है। आज के महंगाई के जमाने में हर कोई यही चाहता है कि उनकी जेब भरी हुई रहे। इससे जीवन आसान बन जाता है। हालांकि पैसे को अपने पास बनाए रखना भी एक कला होती है। कई बार आप ने देखा होगा कि लोगों के पास पैसे तो आ जाते हैं लेकिन वे उसे ठीक से संभाल नहीं पाते हैं। इनके पास धन कमाने के अवसर तो मिलते हैं लेकिन वे उन अवसरों का सही लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे लोग जीवन में हमेशा गरीब रहते हैं। ये अमीर बनने का कितना भी सपना देख लें लेकिन कभी कामयाब नहीं होते हैं।

इस बात का जिक्र आपको विदुर नीति में पढ़ने को भी मिलता है। महाभारत के मुताबिक महात्मा विदुर महाराज धृतराष्ट्र के भाई और महामंत्री थे। जब कुरुक्षेत्र का युद्ध होने वाला था तब महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े कई सूत्र बताए थे। बस इन्हीं सूत्रों को विदुर नीति कहा जाता है। यह नीतियां आज के जामाने भी बिल्कुल सटीक बैठती है। इनमें से एक नीति में महात्मा विदुर को उन 4 लोगों के बारे में बात करते हुए बताया गया है जिनके घर बरकत कभी नहीं ठहरती है। वे लोग हमेशा ही गरीब रहते हैं। यदि आप भी इसी केटेगरी में आते हैं तो आज ही संभाल जाए वरना ये गरीबी के दलदल में आप भी फंस सकते हैं।

ये लोग हमेशा रहते हैं गरीब

जिनके घर साफ सफाई नहीं होती: विदुर नीति की माने तो जिन लोगों के घर साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता और जहां हमेशा गंदगी ही रहती है। वहां बरकत कभी नहीं होती है। ऐसे घर मां लक्ष्मी आना पसंद नहीं करती है। वहां वे अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं।

lakshmis elder sister is alakshmi

जहां बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता: जिस घर में बड़े बुजुर्गों का अपमान होता है, उन्हें मान सम्मान नहीं दिया जाता है वहां हमेशा गरीबी रहती है। ऐसे लोगों के घर पैसा नहीं टिकता है। वहां कभी बरकत नहीं रहती है। ये लोग सिर्फ गरीब का मुंह ही देखते हैं।

आलसी और मेहनत न करने वाले लोग: जो लोग आलसी होते हैं और हमेशा मेहनत से जी चुराते रहते हैं वहां धन की कमी सदैव बनी रहती है। इन आलसी लोगों को लगता है कि वे घर बैठे बैठे बिना किसी मेहनत के ही पैसा कमा लेंगे। इन्हें मेहनत करना पसंद नहीं होता है। ये अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरा भी मेहनत नहीं करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर भगवान भी अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं।

भगवान पर विश्वास न रखने वाले लोग: जिन लोगों को भगवान के ऊपर यकीन नहीं होता उनके घर कभी उनकी कृपा नहीं बरसती है। इस तरह के लोगों के जीवन में दरिद्रता आती है। दरअसल भगवान पर विश्वास रखने वालों का दिमाग ज्यादा फोकस रहता है। वे टेंशन फ्री होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते हैं। इसलिए उन्हें सफलता और पैसा भी जल्दी मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button