राजनीति

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए आई बु’री खब’र, राहुल-सोनिया को लगा झट’का

देश में बहुत जल्द दो राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने पूरी जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। बात करें हरियाणा विधानसभा चुनाव की तो हाल ही में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने ऐसा फैसला लिया है कि पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है।

खबर के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे डाला है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता अशोक तंवर टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे। इस दौरान अशोक तंवर ने पांच करो रुपए में टिकट बेचने का आरोप भी लगाया है। अशोक तंवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस्तीफे देने की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अशोक तवर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपनी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि मैंने पार्टी की सभी समितियों और जिम्मेदारियों से राहत देने के अनुरोध के साथ सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है। मैं एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखूंगा।

गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस बनती जा रही है। अशोक तंवर का कहना है कि देश में लोकतंत्र है, लेकिन हरियाणा में बड़े-बड़े राजघराने हैं। कुछ हमारी पाटीर् में हैं और कुछ लोग दूसरी पार्टी में हैं। मेरे खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया गया। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में छह फीसदी वोट बढ़ा है।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है। उन्होंने मीडिया से से बात करते हुए कहा था कि उन्हें पिछले दो महीने में छह बार भारतीय जनता पार्टी से बुलावा आ चुका है। आपको बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। उसके बाद नतीजों का ऐलान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button