अगर घर मे कहीं दिखे ये पौधा तो गलती से भी उखाड़ना नही, ये फालतू सी दिखने वाली चीज संजीवनी बूटी से कम नही ..
भगवान के द्वारा बनाए गए हर एक
पेड़ पौधे में कोई ना कोई खासियत जरूर होती है। परंतु आज के समय में इंसान लाइफ में इतना ज्यादा बिजी हो चुका है कि छोटी छोटी चीजों के ऊपर वह ध्यान ही नहीं दिया करता। छोटी छोटी चीजों के ऊपर ध्यान ना देने की वजह से लोग तरह-तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाया करते हैं। यह बात तो आप सभी लोगों को मालूम होगी कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है जो कि हमें सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है। परंतु आज के समय में लोग AC वाले कमरे से बाहर निकलना भी मुनासिब नहीं समझते जिसकी वजह से लोगों को प्रकृति के द्वारा वरदान में दी गई उपयोगी चीजें नहीं मिलती। उन्हीं उपयोगी चीजों में एक ऐसा पौधा भी है जो कि हमारे घर आंगन या फिर दीवार के आसपास खुद ही उग जाता है। परंतु लोग इस पौधे की अहमियत को ना जानने की वजह से इसे कचरा समझ कर घर से बाहर फेंक देते हैं। पर आज हम आपको इस पौधे की खासियत बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप आज के बाद इस पौधे को भूल कर भी घर से बाहर नहीं फेकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि
जिस पौधे के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं उस पौधे को आम लोगों के द्वारा पस्लेर्न या फिर कुलफा के नाम से जाना जाता है। आम लोगों को इस पौधे से जुड़ी जानकारी ना होने की वजह से लोग इस पौधे को जंगली समझने की गलती किया करते हैं। जंगली पौधा समझकर लोग इसे अपने घर से उखाड़ कर बाहर फेंक देते हैं। परंतु हम आपको आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पौधे के अंदर बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर यह पौधा खाने में जितना ज्यादा टेस्टी लगता है उससे कहीं ज्यादा इसके अंदर न्यूट्रीशन मौजूद होते हैं। चलिए हम आपको इस पौधे के अंदर मौजूद कुछ न्यूट्रिएंट्स के बारे में बताते हैं।
साधारण से दिखने वाले इस पौधे के अंदर
omega-3s भरपूर मात्रा में पाई जाती है जिसकी वजह से मनुष्य का दिमाग तेज बनता है। इसके साथ ही साथ हार्ट अटैक की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। अगर ओमेगा 3S के अन्य स्रोत की बात करें तो इसके स्रोत मछली और अंडा भी हुआ करता है परंतु वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एकमात्र स्रोत होता है। इसके अलावा इस पौधे में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाने की वजह से
यह लोगों की स्क्रीन को हमेशा जवान बनाए रखने में मददगार साबित होता है। जवान बनाए रखने के साथ-साथ यह मनुष्य के शरीर को बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम बनाता है। एंटी ऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 के अलावा किस पौधे में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि मनुष्य शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हुआ करते हैं।