India Hindi Newsछत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री लैलूंगा में दी 41.67 करोड़ के 64 निर्माण कार्यों की सौगात : बारह सौ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन इक्कीस हजार परिवारों को आबादी पट्टा

रायपुर.  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज रायगढ़ जिले के विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा में 41.67 करोड़ रुपए की लागत से 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 29.35 करोड़ रुपए की लागत से 61 कार्याें का शिलान्यास एवं 12.32 करोड़ रुपए की लागत से 3 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह इस मौके पर 24 हजार 460 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री आम सभा में 21 हजार 579 परिवारों को आबादी पट्टे, बारह सौ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना में सात सौ परिवारों को मकान स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने आम सभा में जिन कार्यों का शिलान्यास किया, उनमें मुख्य रूप से 11.64 करोड़ रुपए की लागत से लैलूंगा में  आवर्धन जल प्रदाय योजना, 6.40 करोड़ रुपए की लागत से टोलहीकुण्डा आमापाली मार्ग केलो नदी पर पुल, 4.32 करोड़ रूपए की लागत से नूनदरहा नवाडीह मार्ग पांझर नाला पर पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 41.63 लाख रूपए की लागत से खम्हारपाकुट जलाशय मुख्य नहर तक ग्राउटेड स्टोन पीचिंग एवं लाईनिंग कार्य, 3.79 करोड़ रूपए की लागत से लैलूंगा के अटल चौक से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक आरसीसी नाली निर्माण, एक करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से लैलूंगा में सीमेंट कांक्रीट सड़क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री आम सभा में जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 11.90 करोड़ की लागत से लैलूंगा में अटल चौक से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक सड़क, 20 लाख रूपए की लागत से महिला एवं बाल विकास योजना के परियोजना कार्यालय सह संसाधन केन्द्र एवं 21.78 लाख की लागत से तमनार के देवगढ़ में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने आमसभा स्थल पर 620 श्रमिकों को सायकल, सिलाई मशीन एवं सुरक्षा उपकरण, तीन सौ पशुपालकों को चाराबीज, दस माली टूल किट, 15 फड़ मुंशी को सायकल वितरण तथा 11 मत्स्य कृषकों को जाल एवं आइस बाक्स, सहित विभिन्न योजनाओं में सामग्री एवं सहायता राशि का वितरण किया ।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज विकास यात्रा के दौरान विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा (जिला -रायगढ़) और दुलदुला (जिला-जशपुर) में आयोजित आमसभाओं में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 43 हजार 886 हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि का वितरण किया। लैलूंगा की आमसभा में 24 हजार 660 और दुलदुला की आमसभा में 21 हजार 426 हितग्राहियों को सामग्री और चेक के रूप में अनुदान राशि दी गई। डॉ. सिंह ने दोनों आमसभाओं में 33 हजार 589 परिवारों को आबादी पट्टों का वितरण किया। इनमें से 21 हजार 579 परिवारों को लैलूंगा में और 12 हजार 010 परिवारों को दुलदुला में आबादी पट्टे दिए गए। डॉ. सिंह ने लैलूंगा की आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 700 परिवारों को मकान स्वीकृति पत्र भी दिए।

लैलूंगा में केन्द्रीय इस्पात और खनन मंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रदेश सरकार की संसदीय सचिव तथा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया ने भी आमसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, रायगढ़ के विधायक श्री रोशन लाल अग्रवाल और सारंगढ़ की विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। दुलदुला की आमसभा में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, राज्य सभा सांसद श्री रणविजय प्रताप सिंह जूदेव और विधायक श्री शिवशंकर पैकरा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Related Articles

12 Comments

  1. Если государь желает удержать
    в повиновении подданных, он не должен
    считаться с обвинениями в жестокости.

    Учинив несколько расправ, он
    проявит больше милосердия, чем
    те, кто из избытка своего милосердия
    потворствует беспорядку. От беспорядка, который порождает грабежи
    и убийства, страдает все население, тогда как от наказаний, налагаемых государем, страдают только отдельные
    лица. Что делать если я быстро теряю интерес?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button