छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 14 मई को करेंगे 160 करोड़ से ज्यादा राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन : दो हजार श्रमिकों को मिलेगी साइकिल

नारायणपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस महीने की 14 तारीख को जिला मुख्यालय प्रवास के पर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह इस दौरान 160 करोड़ 61 लाख रूपये विकास कार्यो को लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। विकास कार्यो में 39 करोड़ 90 लाख 96 हजार रूपये का लोकार्पण एवं रूपये 120 करोड़ 71 लाख 71 हजार रूपये का भूमिपूजन होना है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तीसरे दिन नारायणपुर आएंगे। जिला मुख्यालय स्थित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में सवेरे 11ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह अपने संबोधन से पहले विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री नारायणपुर में लगभग दो घंटे रूकेंगे। मुख्यमंत्री हितग्राहीमूलक योजना के तहत मुख्यमंत्री साईकिल योजना में श्रमिकों को 2000 हजार साईकिल, 100 सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना के तहत  1500 (रेजा, कुली, राजमिस्त्री) को औजार और मुख्यमंत्री सुरक्षा योजना के तहत भी 1500 हितग्राहियों को सुरक्षा उपकरण दिये जायेंगे। इसके अलावा 20 हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदाय किया जायेगा। उपरोक्त सभी सामग्रियों का वितरण श्रम विभाग की विभागीय योजना के तहत दिया जाएगा। इसके अलावा जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम के तहत चल रही हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत भी सामग्रियों का वितरण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह 870 अबूझमाड़ियां परिवारों को रेडियो की सौगात देंगे। रेडियो आदिम जाति विकास कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह जिले के 894 किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं में हाईब्रिड, सब्जी मिनी किट, बीज मिनी किट, डीजल पंप और विद्युत पंप भी प्रदाय किया जायेगा। इसके अलावा 3 समूहों को ऐग हेचिग मशीन एवं कड़कनाथ चूजा और कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग मशीन भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण, (क्रेडा) 10 किसानों को सौर सुजला योजना के तहत सिंचाई पंप भी वितरित किये जायेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों की संचालित योजनाओं के तहत भी सामग्रियों का भी वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button