कर्क राशि के जातक भरोसेमंद मित्र और रिश्तेदार साबित होते हैं। इनके मन में जो कुछ भी होता है, यह व्यक्ति के सामने ही बोल देते हैं। हर व्यक्ति का अलग स्वभाव होता है। आप किसी के चेहरे और पर्सनालिटी को देखकर उसके व्यवहार और स्वभाव का अंदाजा नहीं लगा सकते। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का जिक्र किया गया है। व्यक्ति की राशि उसके जन्म, तिथि, स्थान और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार निर्धारित होती है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है और यही ग्रह व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य को प्रभावित करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्में लोग बेहद ही ईमानदार और सच्चे होते हैं। यह हर मुसीबत में आपका साथ देते हैं। जानिये कौन-सी हैं वो राशियां:
मेष राशि: मेष राशि के जातक बेहद ही सच्चे माने जाते हैं। यह निष्पक्ष होकर कोई भी निर्णय लेते हैं। यह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का कभी भरोसा नहीं तोड़ते। इनकी ईमानदारी और सच्चे स्वभाव को देख अक्सर लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक हर व्यक्ति किसी की रुचि को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लेते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के जातक भरोसेमंद मित्र और रिश्तेदार साबित होते हैं। इनके मन में जो कुछ भी होता है, यह व्यक्ति के सामने ही बोल देते हैं। इनका बेझिझक और निडर स्वभाव अक्सर सबको पसंद आता है। हालांकि आत्म-सुधार में कर्क राशि के जातक अधिक समय बिता देते हैं।
मकर राशि: इस राशि के जातक असहज परिस्थिति में भी इस राशि के जातक अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ते। मकर राशि के जातक अपनी सच्चाई और वास्तविकता को लेकर पहचाने जाते हैं। यह अपनी भावनाओं को व्यक्ति के मुंह पर ही प्रकट कर देते हैं। इसलिए अक्सर इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक एक बार एक बार अपने मन में जो बात ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इस राशि के जातक अपने तर्क और विचारों से सबके मन को जीत लेते हैं। इस राशि के जातक हर काम पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ करते हैं।