Uncategorized

मिसाल: बिना पैर मजदूरी करके कमाते हैं मेहनत की रोटी

चेहरे पर मुस्कान लिए राजस्थान के खोपर सिंह मजदूरी करते हैं। उनका एक पैर नहीं है। फिर भी वह नकली पैर को कमर से बांधकर मजदूरी पर निकल पड़ते हैं। वह जब चलते हैं, तो लंगड़ाते हैं। आप नीचे दी गई तस्वीरों में उनको देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। क्योंकि कई लोग अपंगता का झूठा नाटक करके लोगों से पैसे ऐंठते हैं। जबकि खोपर सिंह जैसे व्यक्ति अपने दम पर ही रोजी-रोटी कमाने की सोच। वह किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। मेहनत करते हैं और ईमानदारी की रोटी खाते हैं।

दूसरों के लिए मिसाल है इनकी हिम्मत…

इस विडियो को विनोद शौरी नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक उनकी इस पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा शेयर और करीब 10 हजार रिएक्शन्स मिल चुके हैं।

कौन है यह शख्स?

विडियो शेयर करते हुए विनोद शौरी ने लिखा, ‘इनका नाम खोपर सिंह है, जो राजस्थान से हैं। वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इनका एक पैर नहीं है। फिर भी यह किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। मेहनत करके अपना जीवन चला रहे हैं। इनके जज्बे को हम सलाम करते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button