मनोरंजन
इसलिए बेटी जाह्नवी का हाथ थामे अर्जुन के घर पहुंचे बोनी, टेंशन में भी आए नजर
मुंबई.डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर मंगलवार को बेटे अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुए। उनके साथ बेटी जाह्नवी भी थी। दोनों अर्जुन के घर डिनर करने गए थे। रात का समय होने के कारण बोनी ने जाह्नवी का हाथ थाम रखा था। इतना ही नहीं वे थोड़े टेंशन में भी नजर आ रहे थे।
इस मौके पर जाह्नवी ने पिंक कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। वे किसी से फोन पर बात करने में भी बिजी थी। श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर से सौतेले भाई के रिश्ते सुधर रहे हैं। वे अक्सर अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट होती रहती हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर नजर आए।