Uncategorized

प्रतिदिन भोजन बनाने के बाद चूल्हे पर रखें ये छोटा सा टुकड़ा, घर में होगी अपार धनवर्षा

मित्रों अक्सर आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग दिन रात परिश्रम करते हैं किन्तु उनकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं आता हैं। कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से धनी होता हैं फिर भी किसी वजह से वह पैसे पैसे का मोहताज हो जाता है और वो गरीबी के दुश्चक्र में फंस जाता है।

ऐसी चीजों का सम्बन्ध दुर्भाग्य से भी होता है क्यों कि आपके घर पर मंडरा रहे दुर्भाग्य आपके बर्बादी की वजह भी हो सकती हैं।ऐसे में आपको अपने जीवन से दुर्भाग्य को दूर करना है अथवा दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलना होगा। इस काम में आपकी मदद करने के लिए आज हम एक बेहद ही दिलचस्प उपाय लेकर आए हैं। ये उपाय काफी आसान हैं जिसे आप अपने घर के रसोई में ही कर सकते हैं।

जैसा कि आप सभी परिचित हैं घर की रसोई वो कमरा होता हैं जहाँ घर के सभी सदस्यों के लिए भोजन बनाया जाता हैं। ऐसे में इसका सीधा सम्बन्ध घर के सभी मेम्बेर्स के साथ होता हैं। किचन के अन्दर सभी अन्न सामग्री भी होती हैं। शास्त्रों में रसोई को अन्न की देवी अन्नपूर्णा का निवास स्थान माना जाता है जहां देवी अन्नपूर्णा वास करती हैं।

ऐसा कहा जाता हैं कि जो व्यक्ति माता अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने में सफल हो जाता हैं उसके घर अन्न और धन दोनों की ही कोई कमी नहीं होती। उस घर में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। इतना ही नहीं उस घर की तरक्की के भी नए नए रास्ते भी खुलने लगते हैं।

 

किन्तु अब सवाल ये उठता हैं कि आखिर आप ऐसा क्या करें, जिससे अन्नपूर्णा देवी जल्दी से प्रसन्न हो जाए और आपके घर अपार कृपा वर्षा हो।तो चलिए हम इसे भी बता ही देते हैं। दरअसल ये उपाय आपके किचन से ही जुड़ा हुआ हैं।आप अपने किचन में प्रतिदिन का भोजन अवश्य बनाते होंगे। इस भोजन में अधिकतर रोटियां भी रोजाना जरूर बनती होगी।

जब आप खाना बनाए तो रोटी बनाने के सबसे आखरी में आटे का छोटा सा टुकड़ा चपटा कर तवे के ऊपर रख दें। ये टुकड़ा आपको तब रखना हैं जब आप सभी रोटी बनाने के बाद गैस बंद कर देते हैं। इस बीच तवा थोड़ा गर्म वैसे भी रहता हैं। तो इस समय उसके उपर आटे के इस टुकड़े को रख दे। जब ये थोड़ा सिक जाए तो आप इसे अपने गैस के चूल्हे पर कुछ देर के लिए भोग स्वरुप रख दें। इससे माता अन्नपूर्णा की आप पर अपार कृपा बरसेगी और आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।

Related Articles

143 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button