अगर आपके भी कान पर हैं बाल तो जान लीजिए अपने बारे में ये गुप्त बातें ..
सामुद्रिक शास्त्र के जानकारों की माने
तो सामुद्रिक शास्त्र में इंसान की बनावट के मुताबिक उसके स्वभाव और व्यवहार के बारे में बताया गया है। ऐसे में अगर आप किसी इंसान की बनावट को देखकर उसके स्वभाव और व्यवहार के बारे में जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के कानों को देखकर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़ी जानकारियां बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
ऐसा कहा जाता है कि जिन व्यक्तियों के
कान के नीचे का हिस्सा गोल होता हैं वह लोग बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली हुआ करते हैं। भाग्यशाली होने की वजह से इन लोगों के जीवन में कभी भी धन दौलत ऐश्वर्य और सुख सुविधा की कोई कमी नहीं होती।
जिन लोगों के कान के नीचे का भाग मोटा होता है उनके बारे में ऐसा बताया जाता है कि वह लोग ईश्वर को बहुत ही ज्यादा मानते हैं। ईश्वर को बहुत ज्यादा मानने की वजह से इनका पूरा जीवन ईश्वर की भक्ति में ही बीतता है।
जिन लोगों के कान बंदर के
जैसे हुआ करते हैं उन लोगों के बारे में बताया जाता है कि वे लोग स्वार्थी स्वभाव के होते हैं। स्वार्थी स्वभाव के होने की वजह से इनके जीवन में कभी भी स्थिरता देखने को नहीं मिलती। इन लोगों को गृहस्थ जीवन में बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही साथ इनके घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।
जिन लोगों के कान पर बहुत ही ज्यादा मात्रा में बाल मौजूद होते हैं उनके बारे में कहा जाता है कि वे लोग बेहद चतुर और स्वार्थी हुआ करते हैं। चतुर होने की वजह से यह लोग पैसे कमाने के लिए लोगों को झूठ भी बोलते हैं। वहीं जिन लोगों के कान के ऊपर छोटे-छोटे बाल मौजूद होते हैं वे लोग निर्धन होने के साथ-साथ प्रभावहीन भी होते हैं। इस तरह के लोगों का पूरा जीवन डर के साए में ही गुजर जाता है।
जिन लोगों के कान के बाल
बहुत ज्यादा लंबे होते हैं उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि उनका व्यवहार काफी कुछ कुशल होता है
जिन लोगों के कान कनपटी से जुड़े हुए होते है उनके बारे में ऐसा बताया जाता है कि ये लोग काफी ज्यादा बुद्धिमान हुआ करते है। बुद्धिमान होने की वजह से के लोग अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर धन अर्जित किया करते है।