वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन 5 मूर्तियों को रखने से मां लक्ष्मी की बनती है विशेष कृपा
कहते हैं कि अगर वास्तु के नियमों के अनुसार घर या ऑफिस का निर्माण कराया जाए तो उस स्थान पर रहने वाले लोगों की तरक्की होती है। यहां आप जानेंगे वास्तु अनुसार घर में किन 5 मूर्तियों को रखने से धन-धान्य में होती है वृद्धि।
Vastu Shastra Tips Home: माना जाता है वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को खुशहाल बनाता है और हमें नेगेटिविटी से दूर रखता है। मान्यता अनुसार वास्तु शास्त्र वैदिक निर्माण विज्ञान है जिसकी नींव भगवान विश्वकर्मा ने रखी थी। इस शास्त्र में ये बताया जाता है कि कौन सी दिशा में किस चीज का होना शुभ माना जाता है और किस चीज का अशुभ। कहते हैं कि अगर वास्तु के नियमों के अनुसार घर या ऑफिस का निर्माण कराया जाए तो उस स्थान पर रहने वाले लोगों की तरक्की होती है। यहां आप जानेंगे वास्तु अनुसार घर में किन 5 मूर्तियों को रखने से धन-धान्य में होती है वृद्धि।
गाय: हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है गाय की सेवा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर में पीतल से बनी हुई गाय की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति की कामना भी पूरी हो जाती है।
हाथी: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में हाथी की प्रतिमा रखना भी शुभ माना जाता है। हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। आप घर में पीतल या चांदी के हाथी की प्रतिमा रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र अनुसार चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से धन में वृद्धि होती है।
हंस: घर के ड्राइंग रूम में हंस के जोड़े की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। अगर वैवाहिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ रहा है तो बेडरूम में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। कहते हैं इससे पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
कछुआ: कई लोग अपने घर में कछुए की मूर्ति रखना पसंद करते हैं। क्योंकि इसे भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। कहते हैं जहां कछुआ होता है वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। सुख-समृद्धि के लिए घर के ड्राइंग रूप में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति लगानी चाहिए। लेकिन इस मूर्ति को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ रहे।
ऊंट: वास्तु शास्त्र अनुसार घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसे हमेशा घर के लिविंग रूप में उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए। कहते हैं इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।